मंडी संसदीय क्षेत्र में 599.55 करोड़ की लागत से बनेगी 54 सड़कें , केंद्र सरकार ने दी मंजूरी : प्रतिभा सिंह

केंद्र सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तृतीय बैच की 54 सड़कें स्वीकृत की हैं। संबंधित सड़कों पर 599.55 करोड़ खर्च होंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को मंडी के लिए रवाना होने से पहले शिमला में यह जानकारी

Aug 26, 2023 - 00:15
 0  42
मंडी संसदीय क्षेत्र में 599.55 करोड़ की लागत से बनेगी 54 सड़कें , केंद्र सरकार ने दी मंजूरी : प्रतिभा सिंह
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  26-08-2023
केंद्र सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तृतीय बैच की 54 सड़कें स्वीकृत की हैं। संबंधित सड़कों पर 599.55 करोड़ खर्च होंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को मंडी के लिए रवाना होने से पहले शिमला में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से मंडी संसदीय क्षेत्र में ग्रामीण विकास की गति को बल मिलेगा। 
प्रतिभा सिंह ने बताया कि गत दिनों नई दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट कर संबंधित सड़कों के निर्माण का मामला उठाया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर दिया है। मंडी संसदीय क्षेत्र में सड़कों के विस्तार में ये सड़कें मील का पत्थर साबित होंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश में हो रही भारी बारिश व बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान मंडी संसदीय क्षेत्र की सड़कों को हुआ है।
 उन्होंने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चैलचौक से पंडोह वाया गोहर सड़क को सीआईआरएफ के तहत लाने का आग्रह किया है, जिससे इस सड़क के रखरखाव पर धन की कमी आड़े न आए। उन्होंने 54 सड़कों के निर्माण को स्वीकृत करने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है। 
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी से पंडोह-कुल्लू सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुकी है, इसलिए चैलचौक से पंडोह वाया गोहर सड़क कुल्लू व सीमावर्ती लेह के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग में लाई जा सकती है। यह सड़क आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई के साथ ही सेना की रसद के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस प्रस्ताव पर अमल करने का फिर से आग्रह करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow