मक्की की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से नुकसान , निरिक्षण करने पहुंचे कृषि अधिकारी

जिला चम्बा के साहू गांव में मक्की के खेतों में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप देखने को मिला है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि यह कीट मक्की की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाता

Aug 19, 2023 - 19:36
 0  6
मक्की की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से नुकसान , निरिक्षण करने पहुंचे कृषि अधिकारी
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  19-08-2023
जिला चम्बा के साहू गांव में मक्की के खेतों में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप देखने को मिला है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि यह कीट मक्की की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाता है। 
स्थानीय किसानों से दूरभाष पर प्राप्त सूचना के बाद डॉ धीमान ने विकास खंड चम्बा के विषयवाद विशेषज्ञ (कृषि) डॉ. शिवानी राणा व कृषि विकास अधिकारी डॉ राज सिंह के साथ साहू गांव में किसानों की फसल का निरीक्षण किया। 
उन्होंने बताया कि यह कीट पहले रात के समय मक्की के पत्तों को खाता है और उसके बाद मक्की के पूरे पौधे को समाप्त कर देता है। इस कीट की रोकथाम के लिए किसान 5 मिलीलीटर कोराजेन नामक कीटनाशक 15 लीटर पानी मे घोल कर स्प्रे करें। यह कीटनाशक कृषि विभाग में अनुदान पर उपलब्ध है। 
उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस कीट के नियंत्रण के लिए 30 मिलीलीटर क्लोरोपायरीफ़ॉस 20 ई०सी० रसायन को 15 लीटर पानी में घोल कर या 7 -8 ग्राम इमामेक्टिन बेंजोएट 5 एस०जी० रसायन को 15 लीटर पानी में घोल कर स्प्रे करेंI

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow