प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इंग्लिश माध्यम शुरू करने से शिक्षा के आएगी गुणवत्ता : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके साथ यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो। विधानसभा अध्यक्ष आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे

Dec 14, 2023 - 17:54
 0  14
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इंग्लिश माध्यम शुरू करने से शिक्षा के आएगी गुणवत्ता : कुलदीप पठानिया
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  14-12-2023

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके साथ यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो। विधानसभा अध्यक्ष आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर प्रदेश सरकार ने इंग्लिश माध्यम भी शुरू करने का निर्णय लिया है। 
कुलदीप सिंह पठानिया ने शिक्षकों एवं अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में खासकर विद्यार्थी वर्ग में सकारात्मक गुणों का समावेश किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन को सशक्त आधार प्रदान करने में शिक्षक एवं अभिभावक बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें, जो भविष्य में उनके काम आ सके। कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में सामाजिक सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुख आश्रय का भी जिक्र किया। विकास कार्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भटियात क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 
विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंब नेटा के अतिरिक्त भवन निर्माण, सुरक्षा दीवार , खेल मैदान बनाने के लिए प्राक्कलन के आधार पर धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। 
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार की राशि देने का ऐलान भी किया। इससे पहले स्कूल परिसर में विधानसभा अध्यक्ष का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कुलदीप सिंह पठानिया को प्रधानाचार्य अमन महाजन ने शॉल टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow