साहू क्षेत्र में सीवरेज और पेय जल योजना पर 35 करोड़ रुपये होंगे खर्च : नीरज नैयर

सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के तहत आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मैहला की 9 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें ग्राम पंचायत कीड़ी ,अठलूईँ ,ग्वाड़,सराहना,प्लयूर, पधरसाहू,रजिंडू, प्रोथा और कुरैणा शामिल........

Jan 11, 2024 - 17:15
 0  7
साहू क्षेत्र में सीवरेज और पेय जल योजना पर 35 करोड़ रुपये होंगे खर्च : नीरज नैयर

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    11-01-2024

सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के तहत आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मैहला की 9 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें ग्राम पंचायत कीड़ी ,अठलूईँ ,ग्वाड़,सराहना,प्लयूर, पधरसाहू,रजिंडू, प्रोथा और कुरैणा शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नीरज नैयर ने की। 

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के दृष्टिगत कार्य कर रही है। क्षेत्र चाहे शहरी हो या ग्रामीण लोगों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार हर विकासात्मक कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। चूंकि सरकार को सत्ता में आए लगभग एक वर्ष का समय हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में आम जनमानस के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारा है। 

प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र   करते हुए कहा कि हर दूर दराज के गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र चंबा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 8 सड़कों के  कार्य के लिए   88 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। 

जिसमें ग्राम पंचायत साहू पधर को सीवरेज सुविधा शामिल है जिस पर लगभग 15 करोड़ की धनराशि व्यय होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को सुचारू रूप  से जल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए साहू उठाऊ पेय जल योजना का निर्माण किया जा रहा है जिस पर 14 करोड़ रूपये की धन राशि खर्च की जाएगी। 

नीरज ने कहा कि क्षेत्र में लोगों की मांग के अनुसार साहू में उप डाकघर खोल दिया गया है जहाँ पर डाक सेवा से सबंधित जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। विधायक ने साहू में पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। 
 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow