मुख्यमंत्री करेंगे 35 करोड़ की परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने कहा है कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू 10 फरवरी को  भटियात विधानसभा क्षेत्र  के तहत सरकार गांव के द्वार  कार्यक्रम के दौरान चुवाड़ी से लगभग 35 करोड़ धन राशि की लागत वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं  के लोकार्पण और शिलान्यास

Feb 6, 2024 - 19:04
 0  12
मुख्यमंत्री करेंगे 35 करोड़ की परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास : पठानिया

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     06-02-2024

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने कहा है कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू 10 फरवरी को  भटियात विधानसभा क्षेत्र  के तहत सरकार गांव के द्वार  कार्यक्रम के दौरान चुवाड़ी से लगभग 35 करोड़ धन राशि की लागत वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं  के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

उन्होंने कहा कि लजेरा- सेल एंबुलेंस   सड़क  निर्माण को लेकर आरंभिक बजट के तौर पर 30 लाख  की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है  तथा इस एंबुलेंस सड़क को जोगिंद्रा गांव तक विस्तार दिया जाएगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने  भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर अपनी विशेष प्राथमिकता की बात दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क सुविधा से वंचित 90 गांव में से 30 गांव को सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 

इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय  कंवर, उपाध्यक्ष  नगर  पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक,  ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा  शालू शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान ममता देवी, एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, पूर्व प्रधान योगेंद्र कुमार  सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow