प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध :  कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है और कठिन परिश्रम से ही जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है

Dec 16, 2023 - 19:08
 0  4
प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध :  कुलदीप सिंह पठानिया

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     16-12-2023

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है और कठिन परिश्रम से ही जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में बेहतर अनुशासन और बहुआयामी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना
अध्यापकों और अभिभावकों का सामूहिक दायित्व है। 

प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। सुविधाओं के अभाव में कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए सरकार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की है, जिसके तहत उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपए तक ऋण उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई मांगो पर अतिरिक्त भवन के निर्माण, शौचालय के सुधार, सांस्कृतिक मंच के निर्माण कार्य के लिए प्राक्कलन के आधार पर धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जल जीवन मिशन और नाबार्ड से स्वीकृत 13 पंचायतों के लिए उठाऊ पेयजल योजना सिहुंता पर लगभग 19 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे है। 

जिसमें ग्राम पंचायत खरगट, कामला व गरनोटा भी शामिल है। जिसका निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि बहाव सिंचाई योजना खग्गल-सिहुंता पर 5 करोड 41 लाख रुपए तथा बहाव सिंचाई योजना बीलपुर के रिमोल्डिंग कार्य पर 43 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कृष्ण चंद चेला, एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, विद्युत अंग्रेज सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत खरगट राधा देवी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुभाष सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि व अध्यापक, अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow