कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुन्ता में लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुन्ता में ज़िला प्रशासन द्वा संचालित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के शुरू होने से विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की  तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी

Mar 10, 2024 - 16:41
 0  7
कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुन्ता में लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    10-03-2024

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुन्ता में ज़िला प्रशासन द्वा संचालित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के शुरू होने से विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की  तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।  

कुलदीप सिंह पठानिया ने लाइब्रेरी में  सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। 

भाटियात विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों को स्तरोन्नत किया जा रहा है तथा इनकी बेहतर अवसंरचना निर्माण की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि  वर्तमान सरकार के इस अल्प कार्यकाल के दौरान ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अधिकांश शिक्षकों के पदों को भरा गया है। ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में असुविधाओं  का  सामना न करना पड़े। 

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मनोज महाजन, एसडीएम पारस अग्रवाल, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान अनिल कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow