चंबा जोत मार्ग पर स्विफ्ट कार के गहरी खाई में जा गिरने से दो लोगों की मौत 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं चंबा जोत मार्ग पर गेट के समीप एक स्विफ्ट कार के गहरी खाई में जा गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौत

Aug 6, 2023 - 16:45
 0  26
चंबा जोत मार्ग पर स्विफ्ट कार के गहरी खाई में जा गिरने से दो लोगों की मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा      06-08-2023

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं चंबा जोत मार्ग पर गेट के समीप एक स्विफ्ट कार के गहरी खाई में जा गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला व पुरुष शामिल है। 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकालने में जुट गई है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद जोत से चंबा की ओर आ रही स्विफ्ट कार बंगबेई के पास अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही राहत व बचाव कार्य आरंभ कर दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow