महिलाओं को जल्दी मिलेगी सम्मान राशि , नसीमा बेगम को ओहदा देने पर सीएम सुक्खू का जताया आभार

पाँवटा साहिब की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नसीमा बेगम को हिमाचल प्रदेश खाद्य एवँ आपूर्ति निगम का निदेशक मनोनीत करने पर पाँवटा साहिब में सीएम सुक्खू का आभार जताने और नसीमा बेगम के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन

Aug 6, 2023 - 19:43
 0  30
महिलाओं को जल्दी मिलेगी सम्मान राशि , नसीमा बेगम को ओहदा देने पर सीएम सुक्खू का जताया आभार

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  06-08-2023

पाँवटा साहिब की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नसीमा बेगम को हिमाचल प्रदेश खाद्य एवँ आपूर्ति निगम का निदेशक मनोनीत करने पर पाँवटा साहिब में सीएम सुक्खू का आभार जताने और नसीमा बेगम के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां निदेशक नसीमा बेगम को सम्मानित किया गया। 
 
 
वहीं एक महिला कार्यकर्ता को यह सम्मान देने के लिये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया गया। इस मौके पर नसीमा बेगम ने कहा कि उन्हे जो सम्मान दिया गया है। वह सम्मान पांवटा साहिब की जनता को दिया गया सम्मान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाती है। साथ ही उन्होने कहा कि सीएम सुक्खू सरकार ने आठ माह के कार्यकाल में ही कई जनहितैषी निर्णय लिए हैं। कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। 
 
 
महिलाओं को भी सम्मान राशि जल्द दी जाएगी। सुक्खू सरकार ने आपदा के दौरान लोंगों के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली राहत में कई गुणा बढोतरी की है। जिसे पहले घर के नुकसान पर 10 हजार तक मिलते थे, अब आंशिक नुकसान पर भी एक लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी। ये जनता की सरकार है और सीएम सुक्खू हमेशा आम आदमी की चिंता करने वाले सीएम है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow