मुख्यमंत्री ने नूरपुर को दी 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के प्रवास के दौरान आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र को 30.85 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दीं। उन्होंने 13.07 करोड़ रुपये लागत की योजनाओं के लोकार्पण और 17.78 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखीं

Jan 19, 2025 - 17:53
 0  49
मुख्यमंत्री ने नूरपुर को दी 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  19-01-2025
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के प्रवास के दौरान आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र को 30.85 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दीं। उन्होंने 13.07 करोड़ रुपये लागत की योजनाओं के लोकार्पण और 17.78 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखीं। 
मुख्यमंत्री 7.82 करोड़ रुपये की लागत से बने दरड़ नाला-डमोह संपर्क मार्ग तथा दो पुलों का लोकार्पण किया तथा 2.05 करोड़ रुपये की लागत से बने जिला फोरेंसिक यूनिट का उदघाटन किया। उन्होंने 2.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खज्जियां हार सम्पर्क मार्ग तथा 36.66 लाख रुपयेे से बने विद्युत विभाग के उपमंडलीय भवन का लोकार्पण भी किया। 
मुख्यमंत्री नूरपुर के जाच्छ में 13.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कंडवाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन तथा 86.83 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गरेली खड्ड पुल की आधारशिला रखी तथा भूमि पूजन किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow