मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के 30 लाभार्थियों को सीएम ने लैपटॉप किए वितरित  

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का राज्य स्तरीय समारोह आज शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप का आवंटन

Oct 3, 2023 - 15:22
 0  7
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के 30 लाभार्थियों को सीएम ने लैपटॉप किए वितरित  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      03-10-2023

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का राज्य स्तरीय समारोह आज शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप का आवंटन किया। इस दौरान 11वीं व 12वीं कक्षा के करीब 30 विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकि 298 विद्यार्थियों को भी जल्द लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। योजना के तहत 2700 नए बच्चों को चिन्हित किया गया। अगर और भी बच्चे आते हैं तो उन्हे भी योजना में शामिल किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना वर्तमान प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है और प्रदेश में कानून बनाकर 6,000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है। 

इन बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा और आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रत्येक बच्चे के लिए आवर्ती जमा खाता खोला जाएगा। इसमें राज्य सरकार योगदान देगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दौरान इन बच्चों को जेब खर्च के तौर पर 4,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपंड दिया जाएगा। 

इन बच्चों को वर्ष में एक बार तीन सितारा होटलों में रहने और हवाई यात्रा की सुविधा के साथ राज्य के भीतर और बाहर भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। रिज पर आयोजित समारोह में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार भी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow