सोलन में 06 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित  

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कण्डाघाट के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Oct 3, 2023 - 15:13
 0  8
सोलन में 06 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित  

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     03-10-2023

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कण्डाघाट के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 06 अक्तूबर 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक कण्डाघाट, दोलग, परौथा, माही, सनहेच, धाली, सलुमना, जधारी, मेहली, वाकनाघाट, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गेरू, पावघाट, कून, आंजी सुनारा, साधुपुल, कहलोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, चायल, नगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर, मेला मैदान एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow