राजगढ़ नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा , ज्योति अध्यक्ष तो कपिल ठाकुर बने उपाध्यक्ष 

आखिरकार 10 महीना के पश्चात जिला सिरमौर की एकमात्र नगर पंचायत पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का कब्जा हो गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय राजगढ़ में नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव करवाए गए , जिसमें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ज्योति साहनी को अध्यक्ष , जबकि कांग्रेस समर्थित आजाद पार्षद कपिल ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया

Oct 3, 2023 - 19:28
 0  110
राजगढ़ नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा , ज्योति अध्यक्ष तो कपिल ठाकुर बने उपाध्यक्ष 
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  03-10-2023
आखिरकार 10 महीना के पश्चात जिला सिरमौर की एकमात्र नगर पंचायत पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का कब्जा हो गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय राजगढ़ में नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव करवाए गए , जिसमें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ज्योति साहनी को अध्यक्ष , जबकि कांग्रेस समर्थित आजाद पार्षद कपिल ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। गौर हो कि तीन महीने पूर्व राजगढ़ नगर पंचायत की भाजपा समर्थित अध्यक्ष रूबी कक्क़ड ने कांग्रेस के समर्थन में इस्तीफा दे दिया था। 
उसके उपरांत उन्होंने उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया था। जिसके चलते राजगढ़ नगर पंचायत बिना अध्यक्ष उपाध्यक्ष के ही चल रही थी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ना होने के चलते राजगढ़ नगर पंचायत के विकास कार्य को मानो ग्रहण लग गया था , लेकिन सत्ता परिवर्तन के 10 महीना के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी राजगढ़ नगर पंचायत पर अपना परचम लहराने में सफल होगी।  
गौर हो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और रेणुका केविधायक विनय कुमार पिछले दो दिनों से राजगढ़ में ही डेरा डाले हुए थे जिसके चलते वह है राजगढ़ नगर पंचायत के पार्षदों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे। गौर हो कि राजगढ़ नगर पंचायत में कुल 7 वार्ड है जिनमें से चार पर कांग्रेस समर्थित पार्षद जीत कर आए हैं , जबकि दो भारतीय जनता पार्टी और एक आजाद उम्मीदवार पार्षद ने चुनाव जीता था। मंगलवार को हुए मतदान में कांग्रेस समर्थित ज्योति साहनी को पांच मत मिले , जबकि भाजपा समर्थ सुनीता देवी को मात्र तीन मतों में ही संतोष करना पड़ा। 
जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश ठाकुर को तीन मत और कांग्रेस समर्थित कपिल ठाकुर को पांच वोट मिले जिसके चलते ज्योति साहनी और कपिल ठाकुर को राजगढ़ नगर पंचायत की कमान मिल गई। इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राजगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ नगर पंचायत में रुके विकास कार्यों को अब गति मिलेगी। साथ ही राजगढ़ नगर पंचायत में किसी भी प्रकार के बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow