राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता में सिरमौर ने जीते 5 कांस्य पदक

राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता विद्यावती इंटरनेशनल स्कूल में मलकवाल , कांगड़ा में आयोजित की गई। जिसमे जिला सिरमौर की विभिन्न भार और आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया

Nov 7, 2023 - 17:40
 0  26
राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता में सिरमौर ने जीते 5 कांस्य पदक

यंगवर्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब
  07-11-2023

राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता विद्यावती इंटरनेशनल स्कूल में मलकवाल , कांगड़ा में आयोजित की गई। जिसमे जिला सिरमौर की विभिन्न भार और आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 
जिसमें इशिका , छवि , स्नेहा , आरुषि , अंकिता ने अपने भार वर्ग कांस्य पदक जीते। निशा और सिमरन ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। कुराश एसोसिएशन जिला सिरमौर के अध्यक्ष पंकज कश्यप ने बताया की प्रतियोगिता में सिरमौर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। 
इस टीम की अगुवाई पंकज कुमार व कोच दीपिका कपूर ने की। कुराश एसोसिएशन  सिरमौर के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के इस खेल में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow