हर मोर्चे पर फेल है हिमाचल सरकार, प्रदेश में चल रही सिर्फ केंद्र प्रायोजित योजनाएं : डॉ बिंदल 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है वही यह सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर दोष लगाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए

Jan 12, 2024 - 18:48
 0  7
हर मोर्चे पर फेल है हिमाचल सरकार, प्रदेश में चल रही सिर्फ केंद्र प्रायोजित योजनाएं : डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     12-01-2024

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है वही यह सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर दोष लगाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
 
राजीव बिन्दल ने कहा कि लगातार केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को मदद कर रही है कोई भी योजना ऐसी नहीं हिमाचल प्रदेश के अंदर जो प्रदेश सरकार की अपनी धनराशि से चल रही हो। हिमाचल के प्रति जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्यार है वह उसके नाते लगातार हिमाचल को मदद कर रहे है। 

बिन्दल ने कहा कि आपदा के समय  सबसे पहले बढ़कर भारतीय जनता पार्टी का नेशनल नेतृत्व आगे आया और उन्होंने लगभग 1783 करोड़ रूपया हिमाचल प्रदेश को त्रासदी के समय के ऊपर देने का काम किया। हिमाचल की जनता का दुख दर्द सुनने के लिए Bjp अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा स्वयं तीन बार आए और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रदेश का दौरा किया। 

केंद्र प्रायोजित योजना जल जीवन मिशन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के अंदर अरबो रुपए के काम चल रहे हैं इसी प्रकार से प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से जहां पहले दी गई धनराशी से काम चल रहे हैं वही 2700 करोड़ रूपया हाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से केंद्र ने दिया हिमाचल को दिया है। 

बिन्दल ने कहा कि केंद्र के सहयोग से 42 हजार करोड रुपए के फोर लेन नेशनल हाईवेज का काम हिमाचल प्रदेश के चल रहा है। प्रदेशाध्यक् बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप समेत सिरमौर जिला भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow