राम चंद्र कपूर बने जिला सिरमौर अराजपत्रित कर्मचारी संघ के मुखिया 

अराजपत्रित कर्मचारी संघ जिला सिरमौर के चुनाव जिला मुख्यालय नाहन में चुनाव प्रभारी शमशेर ठाकुर एवं सह-प्रभारी सत्य देव रतूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमे सर्वसम्मति से अराजपत्रित कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ

Sep 3, 2023 - 20:00
 0  160
राम चंद्र कपूर बने जिला सिरमौर अराजपत्रित कर्मचारी संघ के मुखिया 

 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-09-2023

अराजपत्रित कर्मचारी संघ जिला सिरमौर के चुनाव जिला मुख्यालय नाहन में चुनाव प्रभारी शमशेर ठाकुर एवं सह-प्रभारी सत्य देव रतूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमे सर्वसम्मति से अराजपत्रित कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। 

इसमें राम चन्दर कपूर को प्रधान , सुदेश तोमर को  वरिष्ठ उप प्रधान जबकि भरत भूषण को  महासचिव चुना गया। हरदेव ठाकुर को अतिरिक्त महासचिव , प्रिया थापा , रजनीश कुमार, संदीप कश्यप और जगमोहन को  उप-प्रधान बनाया गया। चमन शर्मा को वित सचिव , प्रितिका परमार को सयुंक्त सचिव चुना गया। 

इसके अतिरिक्त नवनियुक्त कार्यकारणी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनील तोमर को मुख्य सलाहकार सुनील तोमर, इंदर दत्त शर्मा को सलाहकार , गुरवचन सिंह को मुख्य कानूनी सलाहकार , संदीप कुमार को सलाहकार जबकि चेतन चौहान, लाल सिंह तोमर और जोगिंदर शर्मा को सयुंक्त सचिव बनाया गया। 

इसके अतिरिक्त जगदीश ठाकुर, जगत राम , कीर्ति अग्रवाल और केशव शर्मा को संगठन सचिव बनाया गया। कुबजा देवी , मोहम्द ताहिर और  राजेश कुमार सह-सचिव , हरदीप सिंह को मीडिया प्रभारी , विनोद तोमर को लेखा परीक्षक और प्रदीप शर्मा को सह-लेखा परीक्षक मनोनीत किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow