लोकमित्र केंद्रों में अब 25 रुपए में बनेंगे सर्टिफिकेट , नकल जमाबंदी के देने होंगे 10 रुपए 

राज्य सरकार ने लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं के शुल्क का युक्तिकरण किया है। इस संबंध में राज्य सरकारी की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नई दरों के मुताबिक हिमाचली बोनाफाइड, चरित्र प्रमाणपत्र समेत राजस्व विभाग की सभी सेवाओं के लिए 25 रुपए प्रति आवेदन फीस निर्धारित की है। 

Aug 23, 2023 - 15:05
Aug 23, 2023 - 16:53
 0  43
लोकमित्र केंद्रों में अब 25 रुपए में बनेंगे सर्टिफिकेट , नकल जमाबंदी के देने होंगे 10 रुपए 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-08-2023
राज्य सरकार ने लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं के शुल्क का युक्तिकरण किया है। इस संबंध में राज्य सरकारी की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नई दरों के मुताबिक हिमाचली बोनाफाइड, चरित्र प्रमाणपत्र समेत राजस्व विभाग की सभी सेवाओं के लिए 25 रुपए प्रति आवेदन फीस निर्धारित की है। 
इनमें राजस्व विभाग कृषक प्रमाण पत्र, पिछड़ा क्षेत्र प्रमाण पत्र, हिमाचल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, डोगरा श्रेणी प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, स्वतन्त्रता सेनानी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निर्धन प्रमाण पत्र, कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक समुदाय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग प्रमाण पत्र, बेरोजग़ार प्रमाण पत्र, भूमि अधिकार प्रमाण पत्र, नकल की प्रति से संबंधित आवेदन सम्मिलित हैं। 
इसमें महिला एवं बाल विकास की बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना और शगुन योजना के लिए आवेदन की सुविधा शामिल हैं।
अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से सक्षम सशक्तिकरण विभाग की वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र तथा दिव्यांगता पहचान पत्र के आवेदन संबंधी सुविधा तथा पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की परिवार रजिस्टर की प्रति, बीपीएल प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow