एमबीबीएस में दाखिला करवाने के नाम पर महिला से ठगे 19 लाख , पुलिस ठाणे पहुंची पीड़ित 

पुलिस थाना धनोटु में एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर एक महिला पर 19 लाख की धोखाधड़ी कर ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है

Aug 23, 2023 - 11:03
 0  77
एमबीबीएस में दाखिला करवाने के नाम पर महिला से ठगे 19 लाख , पुलिस ठाणे पहुंची पीड़ित 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  23-08-2023
पुलिस थाना धनोटु में एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर एक महिला पर 19 लाख की धोखाधड़ी कर ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने उपरांत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार पुत्र स्व. ख्याली राम गांव नौलखा डाकघर कनैड तहसील सुंदरनगर ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी बेटी शान्या का नीट एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आया है, 
जिसमें बेटी के अंक कम आए और बेटी का दाखिला किसी अच्छे प्राइवेट कॉलेज में करवाने के लिए इसने अपने दोस्त विनोद के माध्यम से पारुल शर्मा महिला की कंपनी के खाता में दिनांक 18 दिसंबर, 2021 से लेकर अब तक 19 लाख रुपए ट्रांसफर किए। 
अब उपरोक्त महिला साढ़े आठ लाख रुपए और मांग रही है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow