लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर , बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक तैयारियां शुरू 

लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने अपना आक्रामक चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। इस संदर्भ में ऊना में मंगलवार को भाजपा के फ्रंटल आर्गेनाईजेशन  का शीर्ष नेतृत्व ऊना में जुटा।  दिनभर संगठन व मोर्चे के विभिन्न मुद्दो पर मंथन हुआ है और भविष्य के लिए रणनीति बनाई गई। पार्टी कार्यालय ऊना में यह बैठक सुबह से सायं तक चली। बैठक में कई मुद्दों पर मंत्रणा हुई

Jan 16, 2024 - 18:55
 0  8
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर , बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक तैयारियां शुरू 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  16-01-2024
लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा ने अपना आक्रामक चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। इस संदर्भ में ऊना में मंगलवार को भाजपा के फ्रंटल आर्गेनाईजेशन  का शीर्ष नेतृत्व ऊना में जुटा।  दिनभर संगठन व मोर्चे के विभिन्न मुद्दो पर मंथन हुआ है और भविष्य के लिए रणनीति बनाई गई। पार्टी कार्यालय ऊना में यह बैठक सुबह से सायं तक चली। बैठक में कई मुद्दों पर मंत्रणा हुई। यह बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई और उचित दिशा-निर्देशों सहित जानकारी उपस्थित मोर्चा कार्यकर्ताओं को दी गयी। 
ऊना में आयोजित भाजपा की इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर , सतपाल सत्ती , प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर , बिहारी लाल , राज्यसभा सदस्य सिकन्दर , रश्मिधर सूद , राजेश ठाकुर , प्रदेश सचिव सुमित शर्मा , युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज शर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी , किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार , ओबीसी मोर्चा रामलोक धनोटिया , अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बिलाल अहमद , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अनिल ढकोग , जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी , राम कुमार , शाम मन्हास व राज कुमार पठानिया सहित कई अन्य नेता भी विशेष तौर पर पहुंचे। 
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि प्रदेश भाजपा 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रूप से तैयार है। भाजपा संगठन बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मोर्चाओं के गठन सहित पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विकास यात्रा से अवगत करवाया और कहा की भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो सांस्कृतिक विकास, गरीब कल्याण व गौरवशाली इतिहास के निर्माण में लगातार जनसंघ के समय से वर्तमान कालखंड तक निरंतर गतिशील है। जबकि अन्य राजनैतिक दल स्वार्थ , भाई - भतीजावाद , परिवारवाद , तुष्टिकरण व भ्रष्टाचार से लोकतान्त्रिक मूल्यों का हनन कर रही हैँ। जिसे भाजपा कार्यकर्ता ने मोदी के नेतृत्व में अपनी कर्मठता से वर्ष -2014 से माकुल जवाब देकर अबतक तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों को पीछे धकेल दिया है। कार्यकर्ता ज़िम्मेदारी स्वंय पर लेकर संगठन व मोर्चा के कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में आगामी पांच महीने तक कमर कसकर निरंरता से अग्रसर रहे। 
उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पिछले एक वर्ष से लगातार झूठ और भ्रामक ब्यानबाज़ी कर झूठी ग्रंटियों का ढ़ोल पीट रही है। कांग्रेस सरकार अब तक न बीते एक वर्ष में 1लाख युवाओं को रोज़गार दे पाई है, न ₹1500/- प्रति महिला को देने में सफल हुई है। प्रदेश की 24लाख महिलाएं वर्तमान कांग्रेस सरकार के कृत से अपने आपको छला महसूस कर रही है। वहीं गांव में किसान गौबर और दूध की बिक्री के रेट पर जो कांग्रेस सरकार ने झूठी ग्रारंटी दी थी उन को कब पूरा किया जाएगा उसका लगातार इंतजार कर रहे हैँ।आपदा राशि की बाँट में बंदरबाँट , भाई -भतीजावाद को बढ़ावा दिया गया और पात्र व्यक्ति, परिवार आपदा राहत राशि के अभी भी इंतजार कर रहे हैँ। डॉ बिंदल ने बताया जबकि दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार का प्रत्येक शब्द योजना के रूप में युवा , महिला , किसान और गरीब के लिए पूरी होने की ग्रारंटी के रूप में शत प्रतिशत पूरा होकर सामने आ रहा है। 
उन्होंने बताया की मोदी सरकार वर्ष 2014 से ही गरीब , शोषित वँचित और पिछड़े समाज के उत्थान के लिए बनी थी और निरंतर सबका साथ, सबका विकास के ध्येय से निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने 300 से अधिक योजनाओं के माध्यम से एक लाख करोड़ से अधिक कि धनराशि का लाभ सीधा लाभार्थी को देने में सफलता पाई है। मोदी सरकार ने 80 करोड़ से अधिक आम जनमानस को पीएम गरीब कल्याण योजना से लाभ को अगले 5 वर्ष के लिए बढ़ाया है।47 करोड़ से अधिक पीएम जनधन योजना में खाते खुलवाकर लाभार्थी को सीधा लाभ देकर भ्र्ष्टाचार मुक्त शासन की ओर सफलतापूर्वक कदम बढ़ाया है। यही नहीं मोदी ज़ी के नेतृत्व में किसान की आय बढ़ी है और किसान ने किसानी से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया है।मोदी ज़ी के नेतृत्व में देश की महिलाएं आर्थिक संबल और सशक्त होने से अपने आपको गौरवशाली महसूस कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow