व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए खेल अति आवश्यक : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज रोहडू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शील पंचायत में 48 वीं बुशैहर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव एवं रोहडू विधान सभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राकटा भी उपस्थित रहे

Jun 16, 2024 - 10:55
 0  11
व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए खेल अति आवश्यक : रोहित ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-06-2024

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज रोहडू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शील पंचायत में 48 वीं बुशैहर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव एवं रोहडू विधान सभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राकटा भी उपस्थित रहे।  

रोहित ठाकुर ने इस टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा बेहतर खेल के लिए शुभकामनायें भी दी। टूर्नामेंट में कुल 64 टीमों ने भाग लिया, जिसमें जेएमडी स्पार्टन गंगा नगर टीम विजेता रही तथा खन्ना 11 उप-विजेता रही।

इसके पश्चात् शिक्षा मंत्री ने उपस्थित जनता से संवाद करते हुए बताया कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जोकि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए, जिससे मनोरंजन तो होता ही है साथ ही युवाओं में स्वस्थ प्रतियोगिता का भी विकास होता है, जो की उनके भावी जीवन में एक महत्वपूर्ण तत्व है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में खेलों के अतिरिक्त भी प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही 

है। फिर चाहे वह प्रदेश के कर्मचारियों को दी जाने वाली ओपीएस की सुविधा हो या प्रदेश की महिलाओं को प्रदान की जाने वाली इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना राशि हो, जिसके लिए 23 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।

रोहित ठाकुर ने यह भी बताया है प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष आयी आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रूपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। साथ ही किसानों एवं बागवानों को एमआईएस की 153 करोड़ की राशि का भुगतान भी किया है। यह राशि पिछली सरकार के समय से देय थी, जिसके लिए शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोहडू कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, स्थानीय पंचायत प्रधान ईश्वर सिंह, 2ध्3 नवयुवक मण्डल शील के सभी पदाधिकारी, डीएसपी रोहडू, सभी विभागों के अधिकारी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य निरंजन चौहान और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow