स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिक अस्पताल सुन्नी का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल ने आज नागरिक अस्पताल सुन्नी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया

Jun 16, 2024 - 10:49
 0  7
स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिक अस्पताल सुन्नी का किया औचक निरीक्षण

वृद्ध आश्रम बसंतपुर एवं नारी सेवा सदन मशोबरा में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-06-2024

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल ने आज नागरिक अस्पताल सुन्नी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सुन्नी अस्पताल की स्थिति स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छी है। अस्पताल में हड्डी रोग एवं औषधि विशेषज्ञ के साथ साथ रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली है, जिसको भरने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को घर द्वार पर सारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

डॉ. शांडिल ने अस्पताल में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान की सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट के पद को प्राथमिकता के आधार पर भरने को भी कहा। उन्होंने अन्य मांगों को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow