ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में हिंदी दिवस की धूम, राष्ट्रभाषा को महत्व देने वाले को किया सम्मानित

प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में भी राज्य स्तरीय हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें हिंदी के लिए योगदान देने वालों को सम्मानित किया

Sep 14, 2023 - 15:44
 0  9
ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में हिंदी दिवस की धूम, राष्ट्रभाषा को महत्व देने वाले को किया सम्मानित

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      14-09-2023

प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में भी राज्य स्तरीय हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें हिंदी के लिए योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए। 

इस मौके पर प्रबुद्ध लोगों ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला और उसके महत्व की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और दुनिया भर में हिंदी का प्रयोग किया जाता है। गूगल में हिंदी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भाषा है, साथ ही हिंदी भाषा की अखबारों और चैनलों के प्रति लोगों का रुझान भी हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाता है। 

हिमाचल प्रदेश में अधिकतर हिंदी भाषा का प्रयोग होता है और आने वाले समय में हिंदी दिवस पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी जिला अदालतों व अन्य जगह हिंदी को महत्व दिया जाना चाहिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow