शाबाश : भारतीय महिला कबड्डी का नेतृत्व करेगी हिमाचल की बेटी ऋतु नेगी...

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की रीतू नेगी को भारतीय महिला कब्बडी टीम का कप्तान बनाया गया है। जो 19वीं एशियन गेम्स में भारत की और से टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी

Sep 27, 2023 - 18:21
Sep 27, 2023 - 18:25
 0  87
शाबाश : भारतीय महिला कबड्डी का नेतृत्व करेगी हिमाचल की बेटी ऋतु नेगी...

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई     27-09-2023

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की रीतू नेगी को भारतीय महिला कब्बडी टीम का कप्तान बनाया गया है। जो 19वीं एशियन गेम्स में भारत की और से टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। ट्रांसगिरी क्षेत्र के लिए यह खुशी की बात है कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण परिवेश की युवती ने गौरवांवित किया है। 

गौरतलब हो कि 19वीं एशियन गेम्स में पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का एक बार फिर डंका बजा हैं। कब्बडी खेल में प्रदेश से 5 युवतियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कब्बडी खेल के लिए चयन हुआ है।

जिसमें खास बात यह भी है कि 3 युवतियां जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र से सम्बंध रखती हैं। जानकारी अनुसार सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र से रीतू नेगी (शिरोग-शिलाई), पुष्पा राणा (मिल्ला-शिलाई), और सुषमा शर्मा (द्राविल-शिलाई) का चयन हुआ है। जबकि दो अन्य हिमाचल की महिला खिलाड़ियों में निधि शर्मा (बिलासपुर) और ज्योति (सोलन) का चयन हुआ है।

सभी खिलाड़ी पहाड़ी राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बंध रखती हैं। जो विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद भी खेल प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची हैं। जिससे हिमाचल व जिला सिरमौर का नाम रोशन हुआ है।

बता दे कि रीतू नेगी व पुष्पा राणा पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कब्बडी प्रतियोगिता खेल चुकी हैं, जबकि साक्षी शर्मा पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी। सोशल मीडिया पर उक्त युवतियों के चयन के बाद से ही बधाईयों का तांता लगा रहा। 

जिला सिरमौर कब्बडी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा ने भी संघ की और से रीतू नेगी को कप्तान बनाये जाने की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने बेटियों पर गर्व है। यह पहला मौका नहीं है जब हिमाचल व खास तौर से गिरिपार क्षेत्र की युवतियों ने गौरवांवित किया हो, इससे पहले भी कई प्रतिभावान महिला व पुरुष खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow