शिमला -कालका हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल  

बस चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। हादसा तब हुआ जब बस चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए टिप्पर को टक्कर मार दी। हादसे की वजह से बस में बैठी 25-30 यात्रियों में से 15 को चोटें आई

Jul 19, 2024 - 13:12
 0  32
शिमला -कालका हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल  

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   19-07-2024

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं बीती रात शिमला -कालका हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रात करीब 9.00 बजे पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत सनवारा टोल प्लाजा के पास पंजाब रोडवेज की बस ने एक टिप्पर को पीछे से टक्कर मार दी।

बस चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। हादसा तब हुआ जब बस चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए टिप्पर को टक्कर मार दी। हादसे की वजह से बस में बैठी 25-30 यात्रियों में से 15 को चोटें आई हैं, घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक 13 घायलों का उपचार धर्मपुर में चल रहा है, जबकि 2 घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया गया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है,मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर की जा रही है। जांच के दौरान आरोपी बस चालक गुरजीत सिंह (35 वर्ष), पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांव मडी मेगा, तहसील पट्टी, जिला तरणतारण को गिरफ्तार कर लिया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow