चलती कार पर अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर, हादसे में 4 व्यक्ति घायल
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर श्री रेणुका जी मार्ग पर वीरवार देर शाम चलती कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार 4 व्यक्ति घायल हुए है। कार में सवार चारों लोग सुरक्षित
यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका 19-07-2024
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर श्री रेणुका जी मार्ग पर वीरवार देर शाम चलती कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार 4 व्यक्ति घायल हुए है। कार में सवार चारों लोग सुरक्षित हैं। चारों का ददाहू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक हादसा रेणुका जी मार्ग पर बडोलिया मंदिर के समीप हुआ है। नाहन से -रेणुका जी की तरफ जा रही थी। जब कार बडोलिया मंदिर के पास पहुंची, तो पहाड़ी से अचानक ही पत्थर कार पर आ गिरे।
हादसे में कार यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों की पहचान नेत्र सिंह, पदम देव, विक्की सिंह और सुनील के रूप में हुई है।
What's Your Reaction?