हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित तीन विधायक 22 जुलाई को लेंगे शपथ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित तीन विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा 22 जुलाई को  11 बजे विधायक के तौर पर शपथ लेंगे

Jul 19, 2024 - 13:29
 0  9
हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित तीन विधायक 22 जुलाई को लेंगे शपथ

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-07-2024

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित तीन विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा 22 जुलाई को  11 बजे विधायक के तौर पर शपथ लेंगे। विधानसभा सचिवालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। 

यह शपथ समारोह सदन के अंदर आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं विधायक भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों से पराजित किया है। इसके अलावा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा ने भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को 8,990 मतों से तथा 

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस के डा. पुष्पिंदर वर्मा को 1,571 मतों से पराजित किया है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं, वहीं भाजपा विधायकों की संख्या 28 है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow