शिमला जा रहे पर्यटकों ने सनवारा टोल प्लाजा पर की हवाई फायरिंग , आरोपी गिरफ्तार 

शिमला-परमाणु फोरलेन पर एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां धर्मपुर से तीन चार किलोमीटर दूर सनवारा टोल प्लाजा पर गोली कांड हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा टोल प्लाजा पर पर्यटकों की ओर से गोली चलाने की सूचना

Dec 23, 2023 - 18:44
 0  129
शिमला जा रहे पर्यटकों ने सनवारा टोल प्लाजा पर की हवाई फायरिंग , आरोपी गिरफ्तार 
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   23-12-2023
शिमला-परमाणु फोरलेन पर एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां धर्मपुर से तीन चार किलोमीटर दूर सनवारा टोल प्लाजा पर गोली कांड हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा टोल प्लाजा पर पर्यटकों की ओर से गोली चलाने की सूचना है। 
 
मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि फायर हवा में किया गया है। टोल पर वाहन के वीआईपी लेन से जाने को लेकर पर्यटन को रोका गया था। इसके बाद पर्यटक ने फायरिंग की। घटना के बाद डीएसपी परवाणू पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे। आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच जारी है। बताते है कि बाहर के कुछ युवकों ने टोल कर्मी पर फायरिंग की है।
 बताया जा रहा है कि बाहर के युवाओं की टोल कर्मचारियों के साथ कुछ बहस हुई , जिसके बाद दो युवकों ने टोल कर्मी पर फायरिंग कर दी। यह युवक चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रहे थे। धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। बता दें कि यह टोल प्लाजा हमेशा सुर्खियों में रहा है। यह टोल परवाणु से 20 से 22 किलोमीटर दूर है। 
यहां कभी जाम को लेकर स्थिति गंभीर बनी रहती है, तो कभी फायरिंग हो जाती है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-307 व आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। वाहन व हथियार को भी कब्जे में लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow