संगड़ाह की ग्राम पंचायत भराड़ी सिंचाई सुविधा से वंचित, खेती के लिए किसान बारिश पर निर्भर  

संगड़ाह उपमंडल की ग्राम पंचायत भराड़ी में सिंचाई सुविधा न होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है की बारिश पर निर्भर वह खेती कर रहे

Apr 12, 2024 - 17:29
 0  12
संगड़ाह की ग्राम पंचायत भराड़ी सिंचाई सुविधा से वंचित, खेती के लिए किसान बारिश पर निर्भर  

बीते माह से बारिश न होने के चलते क्षेत्र में लहसुन समेत नगदी फैसले लगी सूखने

स्थानीय लोगों का आरोप प्रदेश में दोनों ही सरकारों ने ठगा क्षेत्र वासियों को

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     12-04-2024

संगड़ाह उपमंडल की ग्राम पंचायत भराड़ी में सिंचाई सुविधा न होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है की बारिश पर निर्भर वह खेती कर रहे हैं। नगदी फैसले बरसात न होने के बाद बर्बाद हो चली है ग्राम पंचायत भराड़ी एक टापू पर वासी है क्षेत्रवासी पेयजल समेत सिंचाई सुविधा से वंचित है। लोग पेयजल ढोकर लाने को मजबूर हैं।

मीडिया से रुबरु हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत भराड़ी में लंबे समय से सिंचाई सुविधा नहीं है । प्रदेश सरकार समेत जिला प्रशासन व सबंधित विभाग से क्षेत्र को सिंचाई सुविधा से जोड़ने की मांग करते आए हैं। घोषणाएं भी हुई डीपीआर भी बनी बजट की उपलब्धता न होने के कारण आज भी क्षेत्र सिंचाई सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। 

क्षेत्र में लहसुन टमाटर समेत अन्य नगदी फैसले किसान लगते हैं। बारिश पर निर्भर किसान खेती करते हैं इन दिनों बारिश न होने के कारण लहसुन की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। लोग पानी ठोकर अपने जहां खेतों को सिंचने को मजबूर हैं तो वहीं उन्हें अब फसलों के बर्बाद होने के चलते अपना मेहनताना मिलता भी दिखाई नहीं दे रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow