संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का नहीं है प्रावधान : सुरेश भारद्वाज

देश के संविधान में जितनी बार संशोधन कांग्रेस की सरकारों ने किया उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया हैं। भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद, सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही

May 23, 2024 - 11:38
 0  5
संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का नहीं है प्रावधान : सुरेश भारद्वाज

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     23-05-2024

भाजपा ने महागठबंधन के द्वारा किए जा रहे जीत के दावों और भाजपा की केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व में मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह महागठबंधन बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। 

उन्होंने कहा कि देश के संविधान में जितनी बार संशोधन कांग्रेस की सरकारों ने किया उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया हैं। भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद, सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर स्वयं भी आकर इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं। 

संविधान के अनुसार धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस जीत कर आ रही हैं। वहां मुसलमान अल्पसंख्यकों को धर्म के आधार पर आरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है कि भाजपा देश में सरकार गिराने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा ने कहीं भी 356 का प्रयोग कर सरकार गिराने का काम नहीं किया जबकि पूर्व में कांग्रेस की सरकारों में इस तरह का काम कई बार किया गया है। भारद्वाज ने कहा कि अब हार को सामने देखकर महा गठबंधन इस तरह की बातें कर रहा है हिमाचल प्रदेश में भाजपा चार लोकसभा व छह उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।--

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow