सत्ता में रहने का नैतिक आधार खो चुकी कांग्रेस सरकार : डॉ बिंदल 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हिमाचल के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर्ष महाजन चुनाव में निर्वाचित हुए

Feb 29, 2024 - 14:05
 0  23
सत्ता में रहने का नैतिक आधार खो चुकी कांग्रेस सरकार : डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-02-2024

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हिमाचल के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर्ष महाजन चुनाव में निर्वाचित हुए हैं और उनका निर्वाचन प्रदेश में एक बहुत बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। 

बिंदल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार अपना नैतिक आधार सत्ता में रहने का खो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि वर्तमान में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलने वाली सरकार को बहुत बड़े बहुमत के साथ चलने वाली सरकार रही, लेकिन 34-34 वोटों पर टाईअप हो जाना किसी भी तरह से सत्ता में रहने का हक वर्तमान सरकार खो चुकी है। 

पिछले एक साल और दो महीने की वर्तमान सरकार की कार्यशाली पूरी तरह से निराशाजनक है।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झूठी गारंटी और बहुत बड़ी चमक के साथ सत्ता में आई यह सरकार अपनी चमक को हो चुकी है और जिस तरह का एक राजनीतिक घटनाक्रम प्रदेश में बना है, उससे जनता पूरी तरह से त्रस्त है।

बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निंरतर जमीनी स्तर के ऊपर कार्य में जुटी है और प्रदेश की चारों सीटें भाजपा को मिले और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने, इस लक्ष्य को लेकर भाजपा काम कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow