सत्ता में रहने का नैतिक हक पूरी तरह से खो चुकी कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सुख सरकार सत्ता में रहने का नैतिक हक पूरी तरह से खो चुकी है और अब इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं।

Apr 7, 2024 - 15:53
 0  6
सत्ता में रहने का नैतिक हक पूरी तरह से खो चुकी कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    07-04-2024

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सुख सरकार सत्ता में रहने का नैतिक हक पूरी तरह से खो चुकी है और अब इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार कहां है मुझे धरातल पर कहीं पर भी सरकार दिखाई नहीं दे रही। 

मंडी में लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से जुट चुकी है। 

इसके साथ ही मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत जो कि करीब 6 विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद मुंबई गई है वह भी 10 अप्रैल को वापस लौट जाएंगे और 11 अप्रैल से वह द्वारा अपना चुनाव प्रचार शुरू कर देगी। 

उन्होंने कहा कि यहां प्रदेश सरकार चंद दिनों की मेहमान है और ये पूरी तरह से गिर चुकी है उन्हें कहा कि सरकार जहां इस समय पूरी तरह से कर चुकी है वहीं यह लोगों की नजरों से भी गिर चुकी है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि लोकसभा चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव हो रहे हैं ऐसे में हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में जहां देश में भाजपा की सरकार होगी वहीं प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow