सरकार के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए बागवान पैसा इकट्ठा कर भरेगा जुर्माना : बरागटा 

प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा है कि कुछ दिन पहले शिमला जिला के किसान को अपनी सेब की फसल नाले में फेंकनी पड़ी क्योंकि सड़कें बंद थी। लेकिन इस सरकार ने सारे मामले को राजनैतिक रूप देते हुए किसान को ही प्रताड़ित करना शुरू

Sep 7, 2023 - 16:29
Sep 8, 2023 - 09:46
 0  19
सरकार के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए बागवान पैसा इकट्ठा कर भरेगा जुर्माना : बरागटा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-09-2023

प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा है कि कुछ दिन पहले शिमला जिला के किसान को अपनी सेब की फसल नाले में फेंकनी पड़ी क्योंकि सड़कें बंद थी। लेकिन इस सरकार ने सारे मामले को राजनैतिक रूप देते हुए किसान को ही प्रताड़ित करना शुरू किया।अब किसान को एक लाख रुपया जुर्माना भरे का नोटिस प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भेजा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि बागवान बाहुल्य क्षेत्र में बागवान विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है। सड़के अभी भी अवरुद्ध पड़ी है जिस कारण बागवान अपने उत्पाद समय पर मंडियों में नही पहुँचा पा रहा है। क्षेत्र में खादों की किल्लत है,बागीचों में पतझड़ की समस्या जस की तस बनी हुई है। 

चेतन बरागटा ने कहा कि वो भाजपा की तरफ से कह रहे कि बागवानों पर लगी 1-1 लाख का जुर्माना बागवान नही भरेंगे। हम एक मुहिम पुरे प्रदेश में चलाएंगे और ये पैसा/जुर्माना बागवानों  से इक्ट्ठा कर सरकार को देंगे। अगर सरकार का अहंकार इसी से सन्तुष्ट होता है तो हम ऐसा कार्य जरूर करेंगे।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि अगर बागवानों के प्रति आपको थोड़ी भी हमदर्दी बची है तो इस तुगलकी फरमान को वापस ले और जिस तरह बागवान अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है उन समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान केन्द्रित करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow