सिरमौर के धौला कुआं में प्रदेश का पहला फलो स्पैन अनाज गोदाम स्थापित 

सिरमौर जिला के धौला कुआं में हाल ही में तैयार किया गया प्रदेश का पहला फलो स्पैन अनाज गोदाम अनाज भंडारण की दिशा में मददगार साबित

Oct 26, 2023 - 15:39
 0  7
सिरमौर के धौला कुआं में प्रदेश का पहला फलो स्पैन अनाज गोदाम स्थापित 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     26-10-2023

सिरमौर जिला के धौला कुआं में हाल ही में तैयार किया गया प्रदेश का पहला फलो स्पैन अनाज गोदाम अनाज भंडारण की दिशा में मददगार साबित हो रहा है। केन्द्र सरकार ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत धौलाकुआं में कम लागत से उपयोगी गोदाम तैयार किया है।  

यह हिमाचल प्रदेश का पहला फलो स्पैन खाद्य गोदाम है 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस गोदाम में इन दिनों यहा धान का भंडारण किया जा रहा है। कृषि उपज मण्डी समिति के नीलामी अभिलेखक साहिल संधू ने बताया कि धौला कुंआ खरीद केंद्र में कम समय के भीतर बनाया गया यह गोदाम मददगार बन रहा है क्योंकि इससे पहले यहाँ गौदाम की सुविधा नही थी और आनाज चोरी होने का खतरा रहता था। 

उन्होंने बताया की इस आधुनिक गोदाम की खासियत यह है कि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा सकता है। गोदाम स्टील चादर से निर्मित कॉपर कोटेड है। अनाज खराब न हो इसके लिए इसके छत में वेंटिलेशन दिए गए है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow