सुंदरनगर के नेहरा में भीषण अग्रिकांड,घटना में 17 कमरे जलकर राख, लाखों का नुकसान 

हिमाचल प्रदेश में आये दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं सुंदरनगर के पुलिस थाना कॉलोनी के अधीन पुलिस चौकी निहरी के नेहरा में भीषण अग्रिकांड हुआ है और 17 कमरों का मकान राख

Jan 23, 2024 - 19:28
 0  9
सुंदरनगर के नेहरा में भीषण अग्रिकांड,घटना में 17 कमरे जलकर राख, लाखों का नुकसान 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     23-01-2024

हिमाचल प्रदेश में आये दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं सुंदरनगर के पुलिस थाना कॉलोनी के अधीन पुलिस चौकी निहरी के नेहरा में भीषण अग्रिकांड हुआ है और 17 कमरों का मकान राख के ढेर में बदल गया है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एकाकएक आग लगने से भाग सिंह पुत्र तवरू राम का तीन मंजिला स्लेटपोश मकान जिसमें करीब 17 कमरे थे, राख हो गए। आगजनी में करीब 65 लाख का नुकसान हुआ। 

तीन मंजिला मकान में दो परिवारों के 9 लोग रहते थे। मौके पर राजस्व अधिकारियों ने मौका कर राहत राशि दे दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow