हिंमाचल में सात से दस नवंबर तक बारिश का पूर्वानुमान , दीपावली से पहले बढ़ेगी ठिठुरन

हिमाचल प्रदेश में अब सात नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में सात नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिलने के आसार है। 

Nov 6, 2023 - 17:56
 0  25
हिंमाचल में सात से दस नवंबर तक बारिश का पूर्वानुमान , दीपावली से पहले बढ़ेगी ठिठुरन
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  06-11-2023

हिमाचल प्रदेश में अब सात नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में सात नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिलने के आसार है। 
हालांकि सात और दस अक्तूबर को प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 7 और 8 नवंबर को मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान प्रदेश मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 
हिमाचल प्रदेश में अब सर्दियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आलम यह है कि प्रदेश के आठ शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं अगर लाहौल-स्पीति जिला के केलोंग की बात करें, तो यहां का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow