हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिलों में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी

Jan 11, 2024 - 17:19
 0  115
हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-01-2024

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिलों में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।


वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 12, 16 व 17 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। 

हालांकि, मैदानी भागों में सुबह के समय कोहरे के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता की स्थित में मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow