हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों में अगले सत्र से शुरू होगी अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई : शिक्षा मंत्री 

हिमाचल के 10,300 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पहली-दूसरी कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई की शुरुआत होगी। अन्य कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू होगी

Nov 29, 2023 - 14:08
 0  9
हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों में अगले सत्र से शुरू होगी अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई : शिक्षा मंत्री 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     29-11-2023

हिमाचल के 10,300 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पहली-दूसरी कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई की शुरुआत होगी। अन्य कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू होगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना समय की मांग है। 

प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंग्र्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने का फैसला किया गया है।शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने जो घोषणा की है, उस पर अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है। 

प्राइमरी और उच्च शिक्षा विभाग से 100-100 शिक्षक भ्रमण पर सिंगापुर, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजे जाएंगे। बेहतर परीक्षा परिणाम, शोध, शिक्षक पुरस्कार और नवाचार के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा। 

अधिकारियों ने बताया कि प्राइमरी के शिक्षकों को सिंगापुर और उच्च शिक्षा के शिक्षकों को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। वर्ष 2024 में एक्सपोजर विजिट पर शिक्षकों को भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow