पूर्व विधायक अजय महाजन ने आपदा राहत कोष के लिए 19.01 लाख रुपये का किया अंशदान 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बुधवार सायं कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय महाजन ने नूरपुर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 19.01 लाख रुपये की राशि के चेक भेंट किए

Oct 12, 2023 - 15:34
 0  11
पूर्व विधायक अजय महाजन ने आपदा राहत कोष के लिए 19.01 लाख रुपये का किया अंशदान 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-10-2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बुधवार सायं कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय महाजन ने नूरपुर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 19.01 लाख रुपये की राशि के चेक भेंट किए। 

इस कोष के लिए सत महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट नूरपुर के अध्यक्ष अंबर महाजन ने 5 लाख रुपये, नूरपुर कांग्रेस ब्लॉक समिति ने 11 लाख रुपये, नूरपुर ट्रक यूनियन ने 1.51 लाख रुपये तथा नूरपुर जन्माष्टमी समिति ने 1.50 लाख की राशि प्रदान की है। 

मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कोष में बहुमूल्य योगदान के लिए दानदाताओं को आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब एवं ज़रूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ सेवा में सत महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। 

अंशदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के योगदान आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए लोगों से इस कोष में स्वेच्छा से अंशदान करने की अपील की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow