पर्यटन व खेलों को जोड़कर प्रदेश की आर्थिकी को किया जा सकता है मजबूत : अरुण धूमल

आईपीएल के चैयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि पर्यटन व खेलों को जोड़कर प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत किया जा सकता है। जिसमें एडवेंचर व आउटडोर स्पोर्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका

Mar 1, 2024 - 19:16
 0  8
पर्यटन व खेलों को जोड़कर प्रदेश की आर्थिकी को किया जा सकता है मजबूत : अरुण धूमल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-03-2024

आईपीएल के चैयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि पर्यटन व खेलों को जोड़कर प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत किया जा सकता है। जिसमें एडवेंचर व आउटडोर स्पोर्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। अरुण धूमल शुक्रवार को धर्मशाला के समीप निजी होटल में आयोजित इंडीस्पो-इंडिया इंटरनेश्नल कांफ्रेंस एंड एक्सपो ऑन ऑउटडोर स्पोर्ट्स इक्वीपमेंट्स एंड टेक्नोलॉजी में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।  

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को खेलों के माध्यम से ओर अधिक आगे ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर टूरिज्म को खेलों से जोड़ने का प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। कई प्रकार के खेल हैं, जिनके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। 

स्कीइंग होगी तो लाहौल-स्पीति, मनाली, किन्नौर, नारकंडा अच्छी जगह रहेंगी, वाटर स्पोटर्स पौंग डैम और भाखड़ा डैम में हो सकती हैं, हाईकिंग की बात करें तो धर्मशाला, मैक्लोडगंज और मनाली में है। पूरा प्रदेश इसका लाभ ले सकता है। फोरलेन से प्रदेश में रोड़ कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। 

जिससे हम आने वाले समय में हिमाचल आने वाले पर्यटक पूरा प्रदेश घूम सकें। जिसे संबंधित क्षेत्रों के हर वर्ग को उसका लाभ मिले। कार्यक्रम में देश-विदेश से बाह्य खेल, साहसिक खेल और पर्यटन कारोबार से जुड़े कई बुद्धिजीवी, लोग एवं कारोबरियों ने हिस्सा लिया। 

जिसमें आउटडोर स्पोर्ट्स से पर्यटन व आर्थिकी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही खेल और साहसिक गतिविधियों में बेहतर सुरक्षा को बढ़ावा देना और खेल से जुड़े पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने पर भी सेशन में चर्चा हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow