हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी आज सामूहिक अवकाश पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी आज सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। डॉक्टरों का एनपीए जारी न किए जाने और अन्य मांग मांगे पूरी न होने के विरोध में ये अवकाश पर गए

Mar 7, 2024 - 11:13
 0  33
हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी आज सामूहिक अवकाश पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-03-2024

हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी आज सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। डॉक्टरों का एनपीए जारी न किए जाने और अन्य मांग मांगे पूरी न होने के विरोध में ये अवकाश पर गए हैं। डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने से प्रदेश के अस्पतालों में  स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अभी ये डॉक्टर हर दिन ढाई घंटे की हड़ताल पर हैं। मेडिकल अधिकारी एसोसिएशन ने यह भी चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा। 

15 दिनों से ये डॉक्टर हड़ताल पर हैं। 12 बजे के बाद ही यह डॉक्टर ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर नहीं पहुंचने से डीडीयू शिमला में सुबह से मरीज इंतजार करते रहे। ओपीडी बंद रही। इसके चलते मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। 

मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसके चलते उनमें रोष है। उधर, हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष राजेश राणा ने कहा कि सरकार ने आपदा के दौरान एनपीए बंद किया है। 

डॉक्टरों की पदोन्नति रुकी पड़ी है। सीएम के साथ भी बैठक हो चुकी है। लेकिन अभी तक मांगों पर गौर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को डॉक्टर एसोसिएशन ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow