अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए प्रशासन ने 216 प्राचीन देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण 

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज नौ मार्च को होगा। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी प्रशासन ने 216 प्राचीन देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा

Mar 7, 2024 - 11:20
 0  20
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए प्रशासन ने 216 प्राचीन देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    07-03-2024

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज नौ मार्च को होगा। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी प्रशासन ने 216 प्राचीन देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा है।

बड़ादेव कमरूनाग आज शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी पहुंच जाएंगे। उनके पहुंचते ही अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के कारज भी शुरू हो जाएगा। 

बड़ादेव के साथ ही छह अन्य देवी-देवता भी आज मंडी पहुंचेंगे। इसके साथ ही आठ मार्च शिवरात्रि से अन्य देवी-देवताओं का भी आगमन शुरू हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज नौ मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।

वह दो बजे के लगभग भगवान राजमाधव की पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद महोत्सव की पहली शाही जलेब में शामिल होंगे। महोत्सव की दूसरी शाही जलेब 12 मार्च को निकाली जाएगी और महोत्सव का समापन 15 मार्च को राजमाधव की अंतिम शाही जलेब के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के करकमलों से होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow