हिमाचल प्रदेश में पहली दिसंबर तक मौसम खराब रहने के आसार 

हिमाचल में पहली दिसंबर तक मौसम खराब रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पहली दिसंबर तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा

Nov 29, 2023 - 14:19
 0  16
हिमाचल प्रदेश में पहली दिसंबर तक मौसम खराब रहने के आसार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     29-11-2023

हिमाचल में पहली दिसंबर तक मौसम खराब रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पहली दिसंबर तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 

30 नवंबर को मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली कडक़ने और आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की आशंका है। बीते दिनों चोटियों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल में ठंड लौट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति जिला के काजा और ताबो में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। पूरे क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। 

किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow