हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टाइफ्स और आई फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

हिमाचल प्रदेश में बरसात में जलजनित रोग का खतरा बना रहता है। प्रदेश में इस तरह के मामले भी सामने आ रहे है। प्रदेश में स्क्रब टायफस, आई फ्लू, जौंडिस के मामले आने शुरू हो गए है। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल ने की है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी

Aug 24, 2023 - 19:15
 0  20
हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टाइफ्स और आई फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-08-2023
हिमाचल प्रदेश में बरसात में जलजनित रोग का खतरा बना रहता है। प्रदेश में इस तरह के मामले भी सामने आ रहे है। प्रदेश में स्क्रब टायफस, आई फ्लू, जौंडिस के मामले आने शुरू हो गए है। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल ने की है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। साथ ही पीएचसी, सीएचसी और जिला स्तरीय अस्पतालों को इन बीमारियों से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए है। 
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल ने कहा कि बरसात में जल जनित रोग आए है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में आई फ्लू के 2,740 मामले सामने आए है और जिला हमीरपुर में 160 मामले आए है। वहीं स्क्रब टाइफस के अभी तक 34 मामले आए है जिनमे से 2 लोगों की मौत भी हो गई है और जॉन्डिस के 5, टाइफाइड के 59 और डायरिया के 322 मामले आए है।  
हालांकि प्रदेश में अभी तक डेंगू का कोई भी मामला नहीं आया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर भी इन बीमारियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग यह जान सकें की किस तरह से बरसात के मौसम में इन बीमारियों से घर में ही कैसे निपटा जा सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow