हिमाचल में दिव्यांगों के साथ होता अन्याय को क्यों अनदेखा कर रहे हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सचिवालय के पास अपनी मांगों को लेकर सचिवालय जा रहे दृष्टिबाधित छात्रों से बलप्रयोग किए जाने की घटना को अत्यंत शर्मनाक बताया। दृष्टिबाधित छात्रों के साथ बल प्रयोग बताता है कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है

Jul 24, 2024 - 19:33
 0  7
हिमाचल में दिव्यांगों के साथ होता अन्याय को क्यों अनदेखा कर रहे हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-07-2024
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सचिवालय के पास अपनी मांगों को लेकर सचिवालय जा रहे दृष्टिबाधित छात्रों से बलप्रयोग किए जाने की घटना को अत्यंत शर्मनाक बताया। दृष्टिबाधित छात्रों के साथ बल प्रयोग बताता है कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। 
अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सचिवालय जाना क्या अपराध हो गया है। जो इस तरह के बल प्रयोग की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में न्याय की बात करते हैं , लेकिन हिमाचल में हर वर्ग के साथ हो रहे अन्याय पर अपनी आँखें मूँद ली हैं। 
आज हिमाचल में गरीब , युवा , नारी शक्ति, किसान , बागवान और दिव्यांगों के साथ हद से ज्यादा ज्यादती हो रही है लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री की कारगुजारी पर पूरी तरह से मौन है। इस का अर्थ यही है कि कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय करने की पूरी छूट दे रखी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow