अंब में उद्योग की माल ढुलाई को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प,घटना में एक दर्जन लोग घायल 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की अंब ट्रक यूनियन और भंजाल ट्रक यूनियन के बीच रविवार को मुबारिकपुर स्थित एक उद्योग की माल ढुलाई को लेकर उठा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। ट्रक चालकों के बीच लाठियों, ईंटों और रोड़ों से हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल

Jun 22, 2025 - 15:55
 0  57
अंब में उद्योग की माल ढुलाई को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प,घटना में एक दर्जन लोग घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     22-06-2025

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की अंब ट्रक यूनियन और भंजाल ट्रक यूनियन के बीच रविवार को मुबारिकपुर स्थित एक उद्योग की माल ढुलाई को लेकर उठा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। ट्रक चालकों के बीच लाठियों, ईंटों और रोड़ों से हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय बढ़ गया, जब अंब यूनियन का एक ट्रक सुबह उद्योग के गेट से गुजर रहा था। अंब यूनियन के पदाधिकारी हरदेव सिंह ने आरोप लगाया कि भंजाल यूनियन के सदस्यों ने उनके ट्रक पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें उनके चार सदस्य घायल हो गए। 

वहीं भंजाल यूनियन के पदाधिकारी अमरिंदर सिंह मोनू ने दावा किया कि मुबारिकपुर का उद्योग उनके कार्यक्षेत्र में आता है और उनकी यूनियन के लगभग 175 ट्रक उसी पर निर्भर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंब यूनियन के लोग बेवजह उन्हें परेशान कर रहे हैं। संघर्ष में उनकी यूनियन के छह सदस्य घायल हुए हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ अंब अनिल उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल अंब में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow