अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी पर्यटकों की कार , पांच बच्चे समेत 12 लोग घायल

ज्योलीकोट-नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार महेंद्र एसयूवी (यूपी-42एयू-4444) दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार बच्चों, महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या के निवासी हैं जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया

May 24, 2024 - 19:40
 0  53
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी पर्यटकों की कार , पांच बच्चे समेत 12 लोग घायल
यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  24-05-2024
ज्योलीकोट-नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार महेंद्र एसयूवी (यूपी-42एयू-4444) दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार बच्चों, महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या के निवासी हैं जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। 
 
 
जानकारी के अनुसार कार में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें पांच बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना डेढ़ बजे के तकरीबन की है, उक्त कार में सवार लोग नैनीताल से घूम कर वापस हल्द्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दो गांव से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। 
 
 
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस कर्मियों, चौकी इंचार्ज अवनीश मौर्या ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। घायलों में राजेन्द्र जायसवाल , निधि जायसवाल , विशाल जायसवाल , कमला जायसवाल , गीता जायसवाल , रीता , आयुष , गुलाब , साधना , संस्कार , आराध्या और स्मृति सभी निवासी सुल्तानपुर अयोध्या शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow