अमेठी के रायबरेली मार्ग पर सड़क हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों को मौत

बोलोरो सवार घायलों को परिजन सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय ले गए,जहां दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा करवा कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई

Jun 9, 2024 - 16:17
 0  14
अमेठी के रायबरेली मार्ग पर सड़क हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों को मौत

न्यूज़ एजेंसी - अमेठी    09-06-2024

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के सुल्तानपुर रायबरेली मार्ग पर रविवार को हुए एक सड़क हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों को मौत हो गई,वही 06 अन्य घायल हो गए। मुंशी गंज थाना क्षेत्र के जामो भादर चौराहे के पास एक बोलोरो और बुलेट के बीच में ट्रैक्टर आ जाने के कारण बुलेट अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। 

जिसमे बुलेट सवार भाई बहन और एक बच्चे की मौत हो गई। बोलोरो सवार दो महिलाओं की भी मौत हो गई। बोलोरो में सवार 06 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला चिकित्सालय गौरीगंज भेजा। 

बोलोरो सवार घायलों को परिजन सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय ले गए,जहां दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा करवा कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को सुलतानपुर जिला चिकित्सालय एवं गौरीगंज जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है। पुलिस शवों का पंचनामा करवा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि जिले के भावा पुर निवासी दुर्गेश उपाध्याय रविवार को सुबह अपनी बहन के घर उसे लाने गया था। बुलेट गाड़ी से अपनी बहन वंदना और उसके 7 वर्षीय बेटे देवांश को लेकर अपने घर आ रहे थे।रास्ते में यह सड़क हादसा हो गया और तीनों की मृत्यु हो गई। दुर्गेश रामगंज बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow