नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व , भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन वर्तमान भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली और ऊर्जावान युवा चेहरों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी 2026 को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना नितिन नबीन के राजनीतिक जीवन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 20-01-2026
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन वर्तमान भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली और ऊर्जावान युवा चेहरों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी 2026 को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना नितिन नबीन के राजनीतिक जीवन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सुरेश कश्यप ने कहा कि मात्र 45 वर्ष की आयु में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना नितिन नबीन की संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक परिपक्वता और नेतृत्व कौशल का प्रमाण है। दिसंबर 2025 में उन्हें जेपी नड्डा के साथ पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
What's Your Reaction?



