परवाणू के कौशल्या डैम के आस-पास तेंदुए का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से मची हलचल

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के निकट ग्रामीण एंव औद्योगिक कामली इलाके में स्थित कौशल्या डैम के आस-पास रविवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब एक तेंदुए का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ

Mar 3, 2026 - 15:42
 0  9
परवाणू के कौशल्या डैम के आस-पास तेंदुए का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से मची हलचल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - परवाणू   03-03-2026

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के निकट ग्रामीण एंव औद्योगिक कामली इलाके में स्थित कौशल्या डैम के आस-पास रविवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब एक तेंदुए का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मृत वन्यजीव का सिर और पंजे गायब पाए जाने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। 

जानकारी के मुताबिक एक स्थानीय व्यक्ति नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान उसे आस-पास से तेज दुर्गंध महसूस हुई। बदबू के स्रोत का पता लगाने के लिए वह समीप बह रहे नाले की ओर बढ़ा, जहां उसे तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया। 

हैरानी की बात है की इस दौरान मृत तेंदुए का ना सिर मिला और ना ही टांगे, परन्तु वन विभाग व पुलिस विभाग तेंदुए के शव मिलने वाली जगह के एक किलोमीटर के ऐरिये में तफ्तीश कर रहा है, क्या पता मृत तेंदुए का सर व टांगे मिल जाएं। सूचना मिलते ही परवाणु पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। इसके उपरांत शव को आवश्यक प्रक्रिया के लिए परवाणू स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचाया गया। वन विभाग के अधिकारी प्रिंस सुदेहड़ा ने बताया कि मृत तेंदुआ डैम से लगभग सौ मीटर ऊपर की दिशा से आने वाले नाले में पाया गया। 

उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है और पुलिस टीम एंव वन विभाग आगे की कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण नियमों के अनुसार की जा रही है ।

पुलिस ने भी मामला दर्ज कर वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow