प्रदेश के पांच जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा में रविवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तीन अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान

Mar 29, 2026 - 12:42
 0  15
प्रदेश के पांच जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-03-2026

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा में रविवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तीन अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही और राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 29 मार्च से 3 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 1 अप्रैल को उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।  31 मार्च को कुछ स्थानों पर और 29, 30 मार्च और 2, 3 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 

29-30 मार्च और 2 व 3 अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow